पशु-पक्षियों को दाना-पानी देना सबसे बड़ा पुण्य का काम है: शांति प्रकाश मोहता
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री राम मंडल सेवा संस्थान द्वारा रविवार को सुबह 9.00 बजे से जंभेश्वर नगर चैराहा, सरस डेयरी के पास, भीलवाड़ा में मंडल अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता के नेतृत्व में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के दाना व पानी की व्यवस्था के लिए परिंडे बांधे गयें। साथ ही 121 परिंडे वितरण किए गए। इस दौरान संस्था अध्यक्ष मोहता द्वारा आसपास रहने वाले क्षेत्रवासियों को परिंडो में रेगुलर सफाई करते हुए दाना व पानी डालने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता ने कहा की पशु-पक्षियों को दाना-पानी देना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। पक्षी वातावरण की सुंदरता बनाये रखने में हमारी मदद करते हैं, ऐसे में अपने घरों में परिंडे लगाने के साथ हमें सार्वजनिक स्थानों पर भी उनके खाने पीने की व्यवस्था करनी चाहिए। इस परिंडा वितरण कार्यक्रम के प्रभारी लालचंद पमनानी, अशोक अग्रवाल, किशन चैधरी, दिलीप सोनी व मंडल के सदस्य बनवारीलाल माली, प्रहलाद शर्मा, राजपाल ढाका, मुकेश वर्मा, चैन सिंह चैहान, रामावतार शर्मा, प्रवीण सैनी, मंगल चंद्र मिश्रा, आशीष खटोड़, हिमांशु खटोड़, ममता शर्मा, सुमन सेन, सत्यनारायण सैनी, सुरेश शर्मा, कमल चोटिया, विक्रम सोनी, गणपत सोनी, गणेश सोनी व रेखा सोनी आदि का सहयोग सराहनीय रहा। भविष्य में भी ग्रीष्म ऋतु में संस्था द्वारा अलग अलग स्थान पर आवश्यकता अनुसार परिंडे बांधे व वितरण किए जायेंगे।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab