मनोनयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष देवकिशन आचार्य, सहित सभी पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं का प्रकट किया आभार
भीलवाड़ा/ग्रेट राजस्थान (पंकज पोरवाल)। अखिल भारतीय आचार्य ब्राहा्रण सेवा संघ की सांवलियाजी चित्तौड़गढ़ में संपन्न हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष देव किशन आचार्य की अनुशंसा पर श्रीमती शारदा देवी को प्रदेश अध्यक्ष सेवा संघ महिला मोर्चा के लिए मनोनीत किया। हजारों की संख्या में समाज बंधु एवं मातृ शक्ति ने इस घोषणा का हाथ उठाकर ताली बजाकर समर्थन किया। श्रीमती शारदा देवी ने महिला उत्थान के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया एवं इस मनोनयन के लिए देवकिशन आचार्य प्रदेश अध्यक्ष, रामगोपाल आचार्य प्रदेश सचिव, राजेंद्र खाजूवाला प्रदेश उपाध्यक्ष, राधेश्याम आचार्य भीलवाड़ा प्रदेश सह सचिव, हरवंश आचार्य प्रदेश संरक्षक एवं सभी पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस दौरान किरण आचार्य भीलवाड़ा चांदनी आचार्य सीता आचार्य पूजा आचार्य रेणु आचार्य बीकानेर, पिंकी आचार्य सरवाड सुशीला आचार्य उदयपुर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल, नेहा नागर भी मौजूद थी एवं भरोसा दिलाया की संगठन और समाज के लिए हमेशा समर्पित रहूंगी।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab