धरातल पर मानव जाति का कल्याण करने वाले गीता के उपदेश: महामंडलेश्वर अनंत देव
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से गीता जयंती का पावन पर्व शुक्रवार को हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में सामूहिक गीता पाठ एवं सत्संग के साथ मनाया गया। इस मौके पर वामदेव ज्योर्तिमठ वृंदावन के महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देव महाराज ने कहा कि धरातल पर मानव जाति का कल्याण करने वाले गीता के उपदेश है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को आज ही के दिन मोक्षदा एकादशी पर यह उपदेश दिया था। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। मनुष्य की अंतरात्मा ईश्वर प्रदत है। अपने अंदर जो विज्ञान बैठा है वह सनातनी है। आप अच्छे हैं और अच्छे व्यवहार की अपेक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें गीता शास्त्र के साथ इस समय विवाह आदि मांगलिक आयोजनों में भोजन की बर्बादी को रोकना होगा। इतना भोजन व्यर्थ जाता है जिससे की 100 से 2000 तक लोगों का पेट भर सकता है। समूचे भारत को इस पर काम करना होगा इससे देश की एक लाख करोड रुपए से ज्यादा की बचत कर हम राष्ट्रीयता का परिचय दे सकते हैं। कार्यक्रम के तहत प्रोफेसर महावीर भट्ट ने श्रीमद् भागवत गीता के 700 श्लोकों का सस्वर सामूहिक पाठ कराया। 24 दिसंबर रविवार को रामधाम ट्रस्ट का साप्ताहिक रामायण पाठ लक्ष्मीनारायण मंदिर में दोपहर 2.30 बजे से होगा 28 दिसंबर से रामधाम में मार्केडय आश्रम ओंकारेश्वर के संत स्वामी प्रणवानंद संत दल के साथ सत्संग प्रवचन देंगे। ट्रस्ट के प्रवक्ता रामपाल शर्मा एडवोकेट ने बताया की कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राकेश सिंहल, सचिव अभिषेक अग्रवाल, दामोदर अग्रवाल, अजय मुंदड़ा, रमेश जागेटिया, देवीलाल लोहार, श्रीमती सरजू शर्मा ओम शर्मा, राजेंद्र सिंह, नवरतन पारीक, संजीव गुप्ता, नंदूबाई लढा, वीणा मानसिंहका, पंडित सुशील शुक्ला, पंडित रमाकांत शर्मा, शंकर कीर आदि का सहयोग रहा।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab