Breaking News
हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्रता दिवस|

राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने किया ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की ली सलामी| 

समारोह में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, अधिकारी, कार्मिकों, खेल प्रतिभाओं व स्वयंसेवी संस्थाओं को किया पुरस्कृत|

 

 

भीलवाड़ा। जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह 2023 पुलिस लाईन मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में राजस्व मंत्री  रामलाल जाट ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ राजेश गोयल ने कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल महोदय का संदेश पठन कर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी तथा आमजन से सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान भी किया।

जिले की खेल प्रतिभाओं सहित उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

समारोह के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूली विद्यार्थियों, अधिकारी व कार्मिकों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं तथा विभिन्न विभागों द्वारा संजाई गई झांकियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विभागों तथा खेल में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने वाली जिले की खेल प्रतिभाओं का राजस्व मंत्री  रामलाल जाट, जिला कलक्टर  आशीष मोदी व पुलिस अधीक्षक  आदर्श सिधू द्वारा मोमेण्टो, प्रशस्ति पत्र का वितरण कर सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री  जाट ने सर्वप्रथम मंचस्थ अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर  भारतीय संविधान की जानकारी देते हुए  संविधान का गठन करने वाले वीर सपूतों को याद किया और कहा कि आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए इतिहास का स्वर्णिम दिन है। यह दिन नागरिकों को लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति मिलने का पर्व है। इस दौरान उन्होंने प्रेम व भाईचारे से रहने का आह्वान किया तथा भारतीय संविधान का अनुसरण कर राज्य के विकास को आगे बढाने का संदेश दिया।

 राजस्व मंत्री  जाट ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर स्वास्थ्य क्षेत्र में आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के आधार पर राज्य को मॉडल स्टेट के रूप में जाना जा रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में राजस्थान को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने हेतु राज्य सरकार द्वारा राज्य में सार्थक प्रयास किये जा रहे है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रदेशवासियों को निःशुल्क ऑपरेशन से लेकर जांच व दवाओं का लाभ आमजन को दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने चिरंजीवी योजना का फायदा हर घर तक प्रत्येक व्यक्ति को दिलवाने के लिए आह्वान भी किया।

राजस्व मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है और आगे भी जो घर पानी की पहुंच से दूर है वहां तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे है।  उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो के बारे में बताकर कहा कि ग्रामीण व गरीब बच्चों को अग्रेंजी शिक्षा मिले इसके लिए मॉडल स्कूल खोले गये है। उन्होंने जिले में हिट राजस्थान-फिट राजस्थान के तहत चलाए गये ग्रामीण एवं शहरी ओलिंपिक में जिलेवासियों की उच्चतम भागीदारी की प्रशंसा कर जिले में पुलिस विभाग द्वारा आमजन को  उपलब्ध करवाई जा रही त्वरित कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

समारोह के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा बैंड व सामूहिक व्यायाम व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रौचक प्रदर्शन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की उपलब्धियों को सम्मिलित कर प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षा विभाग व चिकित्सा विभाग की मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना व चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित कई विभागों की रोचक जीवंत झांकियां देखने को मिली। इन झांकियों में राजस्थानी जीवन्त      सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत और सामाजिक प्रगति को दिखाने वाली झांकियों को शामिल कर प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला परिषद डॉ शिल्पा सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्री ब्रह्मालाल जाट, सहायक कलेक्टर  गौरव बुडानिया, जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण व कार्मिक मौजूद थे।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab