Breaking News
40 दिव्यांगजनों को किया निशुल्क स्कूटी वितरण

राजस्व मंत्री ने स्वरूपगंज में प्रशासन गांवो के संग शिविर व महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया - लाभार्थियों से संवाद कर सौंपे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड

भीलवाड़ा, 29 अप्रैल। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने शनिवार को स्वरूपगंज में महंगाई राहत कैंप तथा प्रशासन गांवो के संग शिविर का निरीक्षण किया। लोगों ने इस दौरान जनहितैषी योजनाओं से मिल रही राहत के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कैंप का निरीक्षण कर लाभार्थियों का योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाकर उन्हें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपा। महंगाई राहत शिविर के दौरान सुवाणा उप प्रधान श्याम लाल गुर्जर , हमीरगढ़ उपखंड अधिकारी अजीत सिंह , सुवाणा विकास अधिकारी संपत गोदारा, हमीरगढ़ तहसीलदार लोकेश चौधरी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने महंगाई राहत कैंप के दौरान आमजन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश महंगाई व बेरोजगारी की मार से जूझ रहा है। आमजन को घर चलाना तक मुश्किल हो गया है। ऎसे में प्रदेशवासियों को राहत दिलाने के लिए 10 जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जोड़ने और तुरंत लाभ पहुंचाने के लिए यह कैंप शुरू किए गए है।

राजस्व मंत्री श्री जाट ने कहा कि महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से आमजन को न्यूनतम 1000 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसानों को निःशुल्क 2000 यूनिट, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली देकर महंगाई से राहत दी जा रही है। साथ ही निरोगी राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए का निःशुल्क इलाज, 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, महात्मा गांधी नरेगा योजना में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार तथा कथौड़ी, सहरिया और विशेष योग्यजन को 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन रोजगार मिलने से आमजन को संबल मिलेगा।

इससे पूर्व राजस्व मंत्री श्री जाट ने मांडल में विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से पंचायत समिति सुवाणा की मांडल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के 40 दिव्यांगजनों को निशुल्क स्कूटी वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित की तथा विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित मांडल करेड़ा सुवाणा प्रीमियर लीग प्रतियोगिता सुवाणा तथा करेड़ा ब्लॉक के पंचायत स्तर खेलों के महाकुंभ का शुभारंभ किया।

 सोसायटी के सचिव शंकर लाल गाडरी ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर श्री जाट ने कहा की सोसायटी के द्वारा आयोजित एमकेएस लीग प्रतियोगिता का उद्देश्य फिट सुवाणा स्वस्थ सुवाणा बनाना हैं I इसके लिए खेलकूद प्रतियोगिता होना जरूरी हे I जब युवा खेलेगा तो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होगा I साथ ही श्री जाट ने कहा की खिलाड़ी खेल को खेल भावना के साथ खेले I विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग के करेड़ा ब्लॉक के पंचायत स्तर का खेलो का महाकुंभ का शुभारंभ करेड़ा ग्राम के खेल मैदान से किया गया।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab