Breaking News
राम जन्मोत्सव पर शहनाई और चंग पर किया सुंदरकांड पाठ, 1008 दीपक के साथ सजाई रंगोली।

राम नवमी पर स्टेशन चौराहे पर श्री राम मण्डल सेवा संस्थान की ओर से भव्य आयोजन। भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) हर तरफ खुशी का मंजर था कोई चंग की थाप पर झूम रहा था तो कोई भगवान श्रीराम के जयकारे लगा रहा था। राम दरबार की झांकी सजने के साथ सुंदरकांड की चैपाईयां माहौल में भक्ति के रंग भर रही थी। दीप प्रज्वलन व रंगोली सजाने के साथ आतिशबाजी ने माहौल को और अधिक खुशनुमा बना दिया। ये नजारा गुरूवार रात धर्मनगरी भीलवाड़ा शहर के स्टेशन चैराहे पर दिखा जहां सनातन संस्कृति के आराध्य भगवान राम के जन्मदिन रामनवमी पर्व पर श्री राम मण्डल सेवा संस्थान की ओर से पहली बार सनातन नववर्ष आगमन का स्वागत करने के साथ भव्य रामजन्मोत्सव का आयोजन किया गया था। मौसम के बिगड़े मिजाज के बावजूद भगवान राम के जन्मोत्सव में सहभागी बनने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े। देर रात तक चले इस आयोजन तहत सुंदरकांड पाठ के साथ गौरवमय सनातन संस्कृति के प्रतीक विभिन्न आयोजन किए गए। संस्थान के अध्यक्ष श्री शांतिप्रकाश मोहता ने बताया कि आयोजन की शुरूआत सालासर बालाजी की अखण्ड ज्योत के साथ 1008 बड़े दीपक प्रज्वलित करके हुई। सालासर बालाजी की अखण्ड ज्योत कार्यक्रम के अंत तक जलती रही एवं आयोजन में शामिल होने वाले हर श्रद्धालु से तीन-तीन आहुतियां दिलाई गई। रामदरबार की भव्य झांकी सजाने के साथ केक काट जैसे ही रामजन्मोत्सव मनाया गया भव्य आतिशबाजी होने के साथ भक्त एक-दूसरे को राम जन्म की बधाईयां देने लगे। हर तरफ भगवान राम के जयकारे गूंजायमान होते रहे। इस दौरान बांसुरी, नगाड़े, सेक्सोफोन के साथ चंग बजाने के आकर्षक अंदाज ने भक्तों का मन जीत लिया। चंग की थाप पर कई श्रद्धालु भक्ति के सागर में डूबकी लगाते हुए जमकर झूम उठे। राम दरबार की सजाई गई सजीव झांकी ने भी भक्तों का मन जीत लिया। राम की भूमिका निवित माहेश्वरी, लक्ष्मण की भूमिका गर्वित माहेश्वरी, सीता की भूमिका गायत्री एवं हनुमान की भूमिका प्रांजल ने निभाई। रामजन्मोत्सव के तहत रंगोली उत्सव भी मना कर इसके माध्यम से आकर्षक रंगोली सजाई गई। महाआरती के बाद सवामणी का प्रसाद वितरित किया गया। चंग धमाल की प्रस्तुति रही आकर्षक आयोजन में मंच पर सुंदरकांड पाठ की भक्तिमय प्रस्तुति मुकनसिंह राठौड़ ने दी। इस प्रस्तुति में उनका साथ रामकुमार बाहेती, मंगलचन्द्र मिश्रा, किशन जाट,गोविंद बहेड़िया, अभयसिंह चुंडावत,जगदीश सोनी आदि ने दिया। आयोजन का विशेष आकर्षण रामजन्मोत्सव की खुशी मनाने के लिए चंग धमाल की आकर्षक प्रस्तुति रही। ये प्रस्तुति शेखावटी से आने वाले श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान के कलाकार प्रहलाद शर्मा के नेतृत्व में राजपाल ढाका, बनवारी माली, जगदीश जाट, लक्ष्मणसिंह शेखावत, वासुदेव चारण, हंसराज जैन, अमित चोटिया, सुरेश चैधरी, अनिल तिवारी रामकुमार शर्मा, जसवंत खटोड़ भुपेंद्र गुर्जर, बलवीर मेघवाल, प्रताप सिंह, हरीश चैधरी, महेश जाट, शुभकरण शर्मा आदि के दल ने दी। अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन, सुंदरकांड पुस्तिका का विमोचन आयोजन में दीप प्रज्वलन सांसद सुभाष बहेड़िया, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड, अक्षय त्रिपाठी, पूर्व सभापति मंजू पोखरना, सीओ सिटी नरेंद्र दायमा, कोतवाल पुष्पा कासोटिया, भीलवाड़ा मजदूर संघ के अध्यक्ष पन्नालाल चैधरी, समाजसेवी कैलाश तापड़िया, राधेश्याम सोमानी, नन्दकिशोर झंवर, मुरली तिवाड़ी, पूर्व पार्षद गोविंद गुर्जर आदि ने किया। अतिथियों का स्वागत श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान के अध्यक्ष शांतिप्रकाश मोहता ने किया। अतिथियों ने संस्थान द्वारा प्रकाशित सुंदरकांड पुस्तिका का विमोचन भी किया। आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा विषेश सहयोग इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका कार्यक्रम प्रभारी दिलीप सोनी, सुखदेव पारीक, रामावतार शर्मा, संजय तोषनीवाल, विक्रम सोनी की रही। इनके साथ आयोजन को सफल बनाने में विजेन्द्र शर्मा, राधेश्याम खेतान, लालचंद पमनानी, कमल चोटिया, सुभाष शर्मा, सत्यनारायण सैनी, गोपाल गोदारा, चैनसिंह चैहान, बनवारी सैनी, बाबूलाल तिवारी, मदन चैधरी, अजय बुरानिया, सुरेश शर्मा, देवीसिंह राजपुरोहित, श्रवण शर्मा, पंकज पंचोली, राधेश्याम जोशी, रतन चैधरी, राजेश कुदाल, महिला मंडल की ममता शर्मा आदि ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया। शहर के विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों भी इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान को सहयोग प्रदान किया। इस आयोजन का यूट्यूब चैनल एससीएन सुजला पर लाइव प्रसारण भी किया गया।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab