Breaking News
'सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में पता लगाइए सजिनी का सच, 25 मई को रात 9 बजे, एंड एक्सप्लोर एचडी पर

ग्रेट राजस्थान। एंड एक्सप्लोर एचडी 25 मई को रात 9 बजे ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ की एक मनोरंजक कहानी दिखाने जा रहा है। फिल्म मेकर मिखिल मुसले द्वारा निर्देशित यह फिल्म सजिनी शिंदे की एक रहस्यमय कहानी उजागर करती है, जिसकी जिंदगी एक वायरल वीडियो से पूरी तरह से तबाह हो जाती है। यह फिल्म एक स्कूल टीचर के जीवन पर आधारित है जो एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के बीच खुद को लाचार पाती है और एक रहस्यमयी कहानी है जो सजिनी की सच्चाई सामने लाती है। एंड एक्सप्लोर एचडी 25 मई, रात 9 बजे इस ‘अनरूटीन, अनएक्सपेक्टेड, अनफॉर्मूला’ फिल्म के प्रीमियर के साथ दर्शकों में जबर्दस्त दिलचस्पी जगाने का वादा करता है। फिल्म में निमरत कौर, राधिका मदान, भाग्यश्री, सुबोध भावे, सोहम मजूमदार और सुमीत व्यास सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं, जिनकी शानदार अदाकारी कहानी में गहराई और विश्वसनीयता दर्शाती है। एंड एक्सप्लोर एचडी ने फिल्म के टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मेल खाने के लिए “अनवायरल ऑनलाइन शेमिंग” नाम का एक अभियान भी लॉन्च किया है। इस अभियान का उद्देश्य ऑनलाइन शेमिंग के खतरों और वायरल कॉन्टेंट के कारण लोगों पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। फिल्म में सजिनी की दिल छू लेने वाली कहानी से प्रेरित यह अभियान जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार के महत्व को लेकर लोगों से अपील करना चाहता है। ऐसा कॉन्टेंट शेयर करने से पहले सोचने की जरूरत है जो दूसरों को नुकसान पहुंचा सकता है। निर्देशक मिखिल मुसले बताते हैं, “फिल्म की हर कास्टिंग का फैसला और हर जगह का चुनाव सावधानीपूर्वक किया गया था। राधिका और निमरत ने अपने किरदारों को पूरी गहराई और विश्वसनीयता से निभाने में बढ़िया काम किया है।” फिल्म की कहानी को लेकर मुसले ने कहा, “सजिनी शिंदे की कहानी ऐसी है जिसके बारे में हर किसी को जानना चाहिए। यह फिल्म सजिनी की सच्चाई और उन परिणामों को उजागर करती है जिनका सामना उसे और उसके साथ गलत करने वाले लोगों को करना पड़ा। यह फिल्म कई किरदारों और जज्बातों का मिश्रण है, जिन्हें मैंने व्यक्तिगत रूप से अपनी जिंदगी में देखा है। यह कुछ ऐसा है जिस पर मैं वाकई यकीन रखता हूं। यह फिल्म सच्चाई और बनावट दोनों को उजागर करती है। जब ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ का प्रीमियर एंड एक्सप्लोर एचडी पर होगा तो मुझे सभी की प्रतिक्रिया का उत्सुकता से इंतजार रहेगा।’’ प्रतिभाशाली एक्ट्रेस राधिका मदान ने कहा, “इस फिल्म में मेरा किरदार एक साधारण लड़की का है, जो एक शिक्षिका, एक जिम्मेदार बेटी और एक प्यारी मंगेतर है, जिसकी जिंदगी बस एक वीडियो के वायरल होने से बदल जाती है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे यह रोल निभाने का मौका मिला, क्योंकि इसके जरिए मैं दुनिया को इसके बारे में बता सकती हूं और इस मुद्दे को सामने ला सकती हूं। सजिनी के साथ जो होता है वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आज के समय में यहां तक कि छोटी से छोटी चीज, जिसका कोई महत्व नहीं है, वायरल हो जाती है और हमारे लिए यह जरूरी है कि हम इस पर ध्यान ना दें। जहां ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ एंड एक्सप्लोर एचडी पर आ रही है, वहीं मैं दर्शकों के अपने घरों में आराम से सजिनी की कहानी देखने को लेकर उत्साहित महसूस कर रही हूं।’’ निमरत कौर ने कहा, “सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में मेरा किरदार एक पुलिस वाली का है जो मामले की जांच करती है और सजिनी के लापता होने के पीछे की सच्चाई का पता लगाने का प्रयास करती है। यह एक बहुत ही रोमांचक किरदार है, पुरुषों के बीच एक महिला, जो बाहर से हमेशा सख्त रहती है ताकि लोग उसके औरत होने का फायदा ना उठा सकें। मुझे इंस्पेक्टर बेला बारोट का रोल निभाने में बहुत मजा आया। मुझे उम्मीद है कि एंड एक्सप्लोर एचडी पर यह फिल्म देखने में दर्शकों को उतना ही मजा आएगा जितना कि मुझे इस रोल को निभाते हुए आया।” अपने कैलेंडर पर तारीख मार्क कर लीजिए और 25 मई को रात 9 बजे एंड एक्सप्लोर एचडी पर ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में शामिल हो जाइए। आप भी इस दमदार सिनेमाई पहल का हिस्सा बन जाइए जो पर्दे के पीछे छिपी परछाइयों का डटकर सामना करती है।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab