Breaking News
जिस घर में माता-पिता का आशीर्वाद होता है, वह घर सफल होता है: जिला कलक्टर नमित मेहता

ओम शांति सेवा संस्थान मे वृद्धजनों पर पुष्प वर्षा कर मनाया वृद्ध दिवस

 

जिला कलक्टर ने किया वृद्धाश्रम का अवलोकन, लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, 85 वर्ष आयु से ऊपर वालों वृद्धजनों को किया सम्मानित

 

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) ओम शांति सेवा संस्थान मंगरोप रोड वृद्ध आश्रम पर 85 वर्ष की आयु से अधिक उम्र वाले वृद्धजनों को सम्मानित कर उन पर पुष्प वर्षा कर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम मे जिला कलक्टर नमित मेहता, एडीएम ओमप्रकाश मेहरा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु वंदना से की गई। जगदीश कोगटा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपस्थित सभी को आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। संस्थापक सदस्यों ने माला दुपट्टा ओढ़ा के मोमेंटो देकर 85 वर्ष आयु से ऊपर वालों वृद्धजनों को सम्मानित किया। जिला कलक्टर नमित मेहता एवं एडीएम ओमप्रकाश मेहरा ने वृद्ध आश्रम का अवलोकन कर सभी वृद्ध जनों से आशीर्वाद लिया एवं गुलाब के फूलों द्वारा सभी वृद्धजनों पर पुष्प वर्षा कर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को आनंदपूर्वक मनाया गया। जिला कलक्टर ने सभी को इस दिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिस घर में माता-पिता का आशीर्वाद होता है, वह घर सफल होता है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से अवश्य ही शक्ति और सामर्थ्य मिलेगी। उन्होंने संस्थान के सदस्यों से कहा कि आप जो कार्य कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी और आप सेवा अच्छी तरह से कर पाएंगे। आपको जो संसाधन चाहिए, वे आपको मिलेंगे, चाहे वे समाज से हों या सरकार से। उन्होंने कहा कि हम आपके साथ सहयोग करने की कोशिश करेंगे। आपका कार्य बहुत अच्छा है, और इससे बेहतर कोई कार्य नहीं हो सकता। आपकी मंशा सेवा को आगे बढ़ाने की है, और हम आपके साथ हैं। कार्यक्रम में ललित बाबेल, विनोद गोखरू, डॉ सुबोध जैन, संजय बूलिया आदि उपस्थित जनों के अलावा संस्थापक सदस्य की पूरी टीम जिसमें सत्यनारायण मूंदड़ा, सुभाष चैधरी, राजकुमार बूलिया, नवीन काकानी, राजकुमार जैन, शांतिलाल बाबेल, नरेश सोमानी, राधेश्याम सोमानी, कृष्ण गोपाल लढा, राकेश काबरा, आयुष झामड, सुरेंद्र सांखला, मुकेश चोपड़ा, दिनेश अजमेरा, पंकज कुमार सूर्या एवं अनिल बोरदिया आदि संस्थापक सदस्य करण सिंह रांका, सज्जन सिंह मुणोत्त, श्रीमती पदमा देवी चैधरी, माणकचंद खमेसरा, देव प्रकाश उपाध्याय, गोवर्धन लाल सुल्तानिया, भेरुलाल शर्मा, रतनलाल चतुर, सुंदरलाल जैन, मदन लाल अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह बूलिया, श्रीमती चाँद देवी बावेल, मिट्ठू लाल सोनी श्रीमती कृष्णा बाहेती आदि उपस्थित थे।            

 


PANKAJ PORWAL

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab