Breaking News
भोपाल में सिंधु सभा के सम्मेलन में गरजे महामण्डलेश्वर हंसराम स्वामी

भीलवाड़ा-मूलचन्द पेसवानी । सिंध में सर्वत्र छोड़कर आये सिंधी अब अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा- महामण्डलेश्वर हंसराम अखिल भारतीय सिंधु साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराज महाराज ने शुक्रवार को भोपाल में अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर सिंधी समाज से एकजुट होकर संगठित होने व अपने अधिकारों के जागरूक होने का आव्हान किया है। उन्होंने साफ शब्दों में तल्खी दिखाते हुए कहा कि अब सिंधी समाज जो भारत के लिए सिंध में अपना सर्वत्र छोड़कर आया यहां पर किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सिंधु सभा की ओर से अमर बलिदानी हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष के मौके एक वर्ष तक कार्यक्रमों की श्रृंखला के समापन मौके पर किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज तथा भारतीय सिंधु सभा के तमाम पदाधिकारियों की मौजूदगी में महामण्डलेश्वर हंसराम महाराज ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बंटवारे के समय वो सिंध में अपना सर्वत्र छोड़कर भारत आये। यहां पुरूषार्थ के बल पर काम किया। आजादी के 75 वर्ष बाद भी सिंधीयों के किसी शासन ने कोई योजना नहीं बनायी है। अब सिंधियों पर गलत दृष्टि डाली जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने एमपी के सीएम को इन्दौर में हुई वारदात याद दिलाते हुए कहा कि उसके बाद से गुरूग्रंथ साहब को सम्मान पूर्व लौटाने का क्रम जारी है। उसके बाद इस वर्ष पहली बार चेटीचंड महोत्सव पर सिंधी समाज ने देश विदेशों में अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। उन्होंने सिंधीयों से हेमू कालानी की शहादत से प्रेरणा लेकर संकल्पित होकर राजनीतिक अधिकारों के लिए अब एकजुट होेने का आव्हान किया है। इसी समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत-पाकिस्तान के विभाजन को कृत्रिम बताया। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ उस भारत से इस भारत में आए हैं। पूरा हिंदुस्तान हमारा है। हमें अपनी जमीन को नहीं भूलना चाहिए। मोहन भागवत ने कहा कि हमको नया भारत बसाना है। भारत खंडित हो गया है। जरूरी नहीं कि हम मन से उसे छोड़ें, हमारे साथ उस भूमि का जुड़ाव बना रहे। हम सिंधु सभ्यता को नहीं भूल सकते। सिंधु नदी के सूक्त वेदों में हैं। ये नाता हम नहीं तोड़ सकते। हम सिंध प्रदेश को नहीं भूलेंगे। क्योंकि ये विभाजन कृत्रिम है। आज जिसको हम पाकिस्तान कहते हैं, उसके लोग कह रहे हैं कि गलती हो गई। ये सब मानते हैं। अपनी हठधर्मिता के कारण भारत से अलग हो गए, संस्कृति से अलग हो गए। क्या वे सुखी हैं? संघ प्रमुख ने कहा कि भारत के साथ रहने के लिए जो यहां आए, उन्होंने पुरुषार्थ से खुद को खड़ा कर लिया। अखंड भारत सत्य है, खंडित भारत दुरूस्वप्न है। वहां फिर से उस भारत को बसाना पड़ा है। फिर से बारी आएगी, तो आप वहां भारत को बसा सकते हो, इसलिए पहली आवश्यकता है कि उनके जीवन की प्रमाणिकता को ध्यान में रखना। उनकी देशभक्ति को ध्यान में रखना। सर्वस्व त्याग के लिए उनकी जो तैयारी थी, उसे ध्यान में रखना। ये पहली आवश्यकता है। सिंध को नहीं भूलना यानी नई पीढ़ी का लगाव वहां से जोड़ना पड़ेगा, इसलिए समाज के साथ कदम से कदम बढ़ाना। मोहन भागवत ने कहा कि आदिकाल से देश के प्रगति के प्रथम कदम से सिंधु और सिंध का सहभाग रहा है। आज भी वो आपको होना पड़ेगा। सुविधाओं का दौर चलता रहेगा। संपूर्ण दुनिया को सुख-शांति देने वाला भारत चलते रहना चाहिए। सिंध, सिंधु और सिंधी बढ़ेगा, और चमकेगा। उतार चढ़ाव चलते रहेंगे, लेकिन हम कभी मिटेंगे नहीं। क्योंकि हम स्वार्थों और अहंकारों के साथ नहीं रहते। हम प्रयोजन के साथ चलते हैं। नई पीढ़ी को इसका भान हो। वो भटके नहीं, इसकी चिंता करें। सिंधी समाज में पुरुषार्थ देखने को मिलता है। आरएसएस आपको सदा सहायता के लिए तत्पर मिलेगा। सीएम शिवराज सिंह चैहान ने ऐलान किया कि प्रदेश में सिंधी संस्कृति संग्रहालय बनेगा। उन्होंने कहा कि मप्र की पाठ्य पुस्तक में सिंधी महापुरुषों को पढ़ाया जाएगा। सम्राट दाहिर सेन, हेमू कालाणी की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। सीएम शिवराज ने कहा कि हेमू कालाणी की जीवनी सिलेबस में शामिल की जाएगी। बच्चों को सिंधी समाज के संतों से रूबरू कराएंगे। अगले महीने से सिंधु दर्शन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए 25 हजार रुपए प्रति तीर्थयात्री अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश में सिंधी साहित्य अकादमी का बजट बढ़ाकर 5 करोड़ किया जाएगा। मनुआभान की टेकरी पर हेमू कालाणी की प्रतिमा लगाई जाएगी। जबलपुर, इंदौर में सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में हेमू कालाणी की प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रदेश में सिंधी संस्कृति का संग्रहालय बनेगा। 1614 वर्ग फीट के मकान को 1 प्रतिशत मूल्य लेकर पट्टा वैधानिक किया जाएगा। इसी तरह दुकान को भी वैध किया जाएगा। आज ही इसके आदेश निकाल दिए जाएंगे। कार्यक्रम में भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लधाराम नागवानी और कार्यक्रम संयोजक भाजपा के प्रदेश महामंत्री और भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास सबनानी, महेश जेठमलानी, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, जबलपुर के विधायक अशोक रोहाणी सहित देश विदेश की अनेक हस्तियां शामिल हुई। इसके अलावा अनेक संत महात्माओं के साथ ही शदाणी दरबार रायपुर के साईं युधिष्ठिर लाल, प्रसिद्ध गायक घनश्याम वासवानी एवं मोहित लालवानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि भोपाल पहुंचे हैं।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab